यूपी के शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के जंगलों में मंगलवार की सुबह पुलिस और कुख्यात गौ मांस तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता (35) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, खुटार पुलिस को गौ तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुजीबुर्रहमान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घायल तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गौ तस्करी, हत्या के प्रयास और आ आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।







Visit Today : 582