शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार आज कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तमंचे, कारतूस और निर्माण सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बरेली–सीतापुर हाईवे के पास गौशाला तिराहे से आगे एक कच्चे रास्ते पर छापेमारी की गई।इस दौरान ग्राम टांडा पर्वतपुर थाना कांट निवासी जालिम सिंह पुत्र स्व. कप्तान सिंह को गिरफ्तार किया गया। बहीं तलाशी में पुलिस को दो चालू तमंचे, चार अधबने तमंचे, चार जिंदा कारतूस, नगद रकम, एक एंड्रॉयड मोबाइल, तथा धौंकनी, आरी, ब्लेड, कोयला, लोहे की कतरन व रॉड जैसी निर्माण सामग्री मिली।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए अवैध तमंचे बनाकर शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में बेचता था। एक तमंचे की कीमत करीब पांच से छह हजार रुपये तक मिलती थी।
इस सफल छापेमारी में पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस मौके पर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह,उ.नि.सुशांत रावत,नितिन मलिक,का.महेन्द्र प्रताप सिंह,गवेन्द्र कुमार,रोहित कुमार, सोनू सिंह,हितेन मलिक,दीपेन्द्र मौजूद रहे।








Visit Today : 712