शाहजहांपुर:लखनऊ से चलकर सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का आज शनिवार को पहली बार शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ।
इस बीच जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यहां से ट्रेन को रवाना किया। यहां से बड़ी संख्या में यात्री सवार हुए हैं।
वंदे भारत ट्रेन आने पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।
करीब एक घंटा विलंब से आई वंदे भारत ट्रेन को देखने को लोगों में काफी उत्साह रहा इसलिए स्टेशन पर काफी लोगों की भीड़ सुबह नौ बजे से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
उक्त ट्रेन लगभग साढे़ 11.5 बजे शाहजहांपुर पहुंची जिसका ददरौल विधायक अरविन्द सिंह एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि मनमोहन दुवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शाहजहांपुर में दो मिनट के स्टॉपेज के दौरान यहां से वीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों समेत गणमान्य लोग सवार हुए।
कार्यक्रम में डीआरएम संग्रह मौर्या,सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता समेत रेलवे के मंडलीय अधिकारी व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।







Visit Today : 388