कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 15 मुकदमे

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर चोर सचिन पुत्र जगदीश निवासी मौजमपुर को बरेली–सीतापुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने हाल ही में हरिपुरम कॉलोनी और साउथ सिटी क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों में ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी किए थे। इन दोनों मामलों में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 343/25 और 461/25 दर्ज किए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सचिन को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए। सचिन ने बताया कि वह बंद पड़े या ताला लगे घरों की रेकी कर चोरी की घटनाएं अकेले ही अंजाम देता था। उसने कबूल किया कि हरिपुरम कॉलोनी में जागरण करने वाले पंडित के ताला लगे मकान और साउथ सिटी स्थित डीपीएस चैंप्स प्री-स्कूल के सामने वाले घर से जेवर चोरी किए थे। चार चूड़ी, एक हार, दो जोड़ी कान के झाले, दो अंगूठी, दो नथ, तीन कीलें (पीली धातु) दो सिक्के (सफेद धातु) दो जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया 3000 नकद बरामद किए। पुलिस प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक ललित शर्मा व मोहसिन अली, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह तथा कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।