बजरंग दल ने भरी हुंकार,अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या हो देश से बाहर
अंटा चौराहा स्थित नाले पर अवैध दुकानें धवस्त करने हेतु विहिप ने दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी को सौंपा। मा. मुख्यमंत्री महोदय के आदेश के बाद जनपद की मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज प्रशासन द्वारा कम कराई गई थी,जो कुछ समय तक कम रही,परंतु गत कुछ दिनों से पुनः मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज तीव्र गति से संचालित की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त मुस्लिम समुदाय द्वारा लगातार अवैध रूप से मस्जिदों का निर्माण व मजारों का निर्माण/विस्तारीकरण किया जा रहा है। जिसके लिए समय-समय पर प्रशासन को भी फोन के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है,परंतु लगातार लैंड जिहाद के रूप में अवैध निर्माण व लाउडस्पीकर की आवाज लगातार तीव्र गति में संचालित हो रही हैं। इसलिए विश्व हिंदू परिषद निम्न मांग करता है- कि मा. मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में तत्काल जनपद की सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई जाए ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। मुस्लिम अराजक तत्वों द्वारा लैंड जिहाद के रूप में किए गए अवैध मस्जिद/मजार निर्माण/विस्तारीकरण को तत्काल कठोरता से रोका जाए। मुस्लिम अराजक तत्वों द्वारा जनपद में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को तत्काल सरकारी जमीन से हटाया जाए। अंटा चौराहे पर मस्जिद के पास अवैध/अतिक्रमण करके सरकारी नाले के ऊपर बनी अवैध दुकाने हटाकर नाले को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए। कुछ अराजक तत्वों द्वारा जनपद में खुलेआम चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है जिससे जनपद में कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं जिसे रोक कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अवैध प्रवासी/ घुमंतू बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को चिन्हित कर वापस भेजा जाए। अतः विश्व हिंदू परिषद आपसे मांग है कि शासन के आदेश का कठोरता से पालन कराया जाए और अवैध निर्माण को सरकारी भूमि से ध्वस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर,विभाग मंत्री अशनील सिंह,प्रांत सह संयोजक प्रियम चौहान,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,राहुल कनौजिया,प्रान्त मिलन प्रमुख हरीश,प्रदीप प्रजापति,विभाग सह संयोजक अंकित मिश्रा,श्रीओम गुप्ता,संयोजक हर्षित गुप्ता,दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका प्रीति शुक्ला,सरिता प्रचार प्रमुख अनुभव गुप्ता,मिनाक्षी पाठक,भीम प्रकाश गौतम,विकास प्रजापति, कुनाल राठौर,ऋषभ गुप्ता,अनुज, मोहित,विशाल,विमलेश, गुप्ता,अभिजीत,अमन,आशीष वर्मा,विशाल,प्रशांत गुप्ता,शिव कुमार,सूरज,आयुष,कीर्तिमान गुप्ता,अजीत,आदर्श,छोटेलाल वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Visit Today : 1068