आरसी मिशन थाना पुलिस का चेकिंग अभियान जारी
ट्रिपल राइडिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच, बिना हेलमेट चालकों को दी गई चेतावनी
यूपी के शाहजहांपुर में । आरसी मिशन थाना पुलिस ने पक्का पुल तिराहा पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ट्रिपल राइडिंग करने वालों, बिना हेलमेट वाहन चालकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच-पड़ताल की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले बाइकर्स को रोकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने उन्हें हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की सलाह दी। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।







Visit Today : 505