–सीतापुर-जमुका दोराहा पुल पर हड़कंप, दंपत्ति को रौंदता निकल गया ट्रक
–रोज़ा थाना क्षेत्र में लापरवाह रफ्तार का कहर

यूपी के शाहजहाँपुर मे। रोज़ा थाना क्षेत्र के सीतापुर-जमुका दोराहा पुल पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अटसलिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड में दौड़ता हुआ स्कूटी सवार दंपत्ति को रौंदता निकल गया। भीषण टक्कर में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी अपनी सही दिशा में सीतापुर रोड की ओर बढ़ रही थी। तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने अचानक सीधी टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।