सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पैंतापुर गन्ने के खेत के आसपास बदमाश देखे जाने पर ग्रामीणों ने की फायरिंग शाहजहांपुर/रौजा। रामापुर बरकतपुर तथा पैंतापुर गांव में चोरों का गिरोह आ जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया तथा लाठी डंडे लेकर सैकड़ों ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। इतना ही नहीं एक झाले के आसपास बदमाशों के देखे जाने पर ग्रामीणों ने फायरिंग भी की लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही भारी तादात में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा बदमाशों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। शनिवार की रात 11:00 बजे पैतापुर गांव के आसपास बदमाशों का गिरोह देखे जाने की सूचना मिलते ही रामापुर बरकतपुर वह पैंतापपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए तथा शोर-शराबा करने लगे। जनपद की सीमा में बाहरी बदमाशों का गिरोह सक्रिय होने के कारण ग्रामीण दहशत में है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षेत्र में कबिंग भी कराई लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक रौजा कुंवर बहादुर सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि सतर्क रहें तथा अपने घरों के दरवाजे बंद करके सोए और रात के समय में इधर-उधर अकेले न घूमें। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें।






Visit Today : 936