विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने गोखले नगर में बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र पटैरिया एडवोकेट के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनी। इस मौके पर जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व भाजपा नगर कार्यकारिणी के लोग मौजूद रहे। विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सभी लोग बैक्सीन अवश्य लगवाएं वेक्सीन ही सुरक्षा कवच है। उन्होंने इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कि विपक्ष ने शुरुआत में बैक्सीन को लेकर गलत प्रचार किया था जिस कारण कुछ एक्का दुक्का लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों को गांव गांव उनके द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जा रहा है और बैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जल्द ही सभी लोग बैक्सीन लगवा लेंगे।






Visit Today : 1087