शाहजहांपुर | परौर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया गांव में समधिन चंदा देवी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी हेमेंद्र उर्फ पप्पू को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। हेमेंद्र के अनुसार, बेटी के घर आई चंदा देवी कई बार बुलाने के बाद भी उसके घर नहीं आईं तो उसने गुस्से में उनकी हत्या कर दी। मूल रूप से एटा जिले की रहने वाली चंदा देवी कांट के दिबियापुर में अपनी बहन विंदवती के घर दिल्ली से आई थीं। उनकी बेटी सुनीता का विवाह खजुरिया गांव में मुनेश से हुआ था। होली पर दामाद के बुलाने पर चंदा देवी बेटी के घर पहुंची। 11 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुनेश के चाचा हेमेंद्र उर्फ पप्पू ने चंदा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुनीता और मुनेश ने हेमेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया और पिटाई करके घायल कर दिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।कई दिनों तक साथ में रहे थे दोनों !!
मंगलवार को हेमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। हेमेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि चंदा देवी और उसने आठ वर्ष पहले अपना-अपना रुपया लगाकर मकान बनवाया था। काफी दिनों तक दोनों साथ में रहे। उसके बाद चंदा देवी मकान को अपने नाम कराने के लिए कहने लगी। इसी बात पर दोनों का विवाद होने पर जुलाई 2022 में वह अपने बेटे सोनू के साथ चली गई थी। पप्पू के अनुसार, होली पर चंदा अपने बेटे सोनू के साथ बेटी सुनीता के घर आई। कई बार बुलाने के बाद भी वह उसके घर नहीं आई। इसी बात को लेकर चंदा के गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |