शाहजहाँपुर। आगामी बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात डायवर्जन, बैरियर प्वाइंट, संवेदनशील स्थानों की पहचान तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस व फायर यूनिट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।







Visit Today : 372