उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अटल ऑडिटोरियम, जनपद शाहजहाँपुर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी , जनपद शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर, मुख्य विकास अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुक्त सहित जनपद के विभिन्न सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पारम्परिक विधि के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्प भेंट कर अभिनन्दन किया गया । इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ से प्रसारित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया, जिसमें जनपद स्तर पर भी अधिकारियों एवं आमजन द्वारा सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम के दौरान जनपद शाहजहाँपुर की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। लाभार्थी परिवारों ने शासन की योजना लाभ से प्राप्त सकारात्मक परिवर्तन के अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम उपरान्त जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑडिटोरियम के बाहर लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति तथा विभागों द्वारा की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।






Visit Today : 559