सहयोग संस्था ने सभी बच्चों के साथ मिलकर बाटी ईद की खुशियां :: जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने भावलखेड़ा ब्लॉक की दिउरिया ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्राम के सभी बच्चों को फल ,मिठाई सिमईया , नमकीन, बिस्कुट, फ्रूटी आदि उपहार स्वरूप भेट की । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट ब अनिल गुप्ता प्रधान ने कहा कि त्यौहार का आनंद तभी है ,जब हम सब उसको आपस में मिलकर मनाएं , यदि हम खुशी से त्यौहार मना रहे हैं,और हमारे पास पड़ोसी किसी कारण दुखी हैं तो फिर हमारा त्यौहार मनाना अच्छा नहीं है। आज की तारीख में इतने व्यस्त जीवन में इन त्योहारों से ही सबका आपस में मिलन हो पाता है। संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि हमारी सहयोग संस्था सदैव ऐसे लोगों में ही पहुंचती है, जहां पर सहयोग की जरूरत है, इसीलिए हमने यह दिउरियां ग्राम चुना , यहां पर ऐसे बहुत सारे घर हैं जो बाकई में जरूरतमंद है । कार्यक्रम में ग्राम के प्रधान बसीउल्ला का पूरा सहयोग रहा, ब संस्था के पदाधिकारी सैय्यद अनवर मियां सहित शिवम वर्मा, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता ,संगीता गुप्ता,ममता यादव , सबाब, सुधीर आदि सभी मौजूद रहे








Visit Today : 313