शाहजहांपुर/अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/उप जिलानिर्वाचन अधिकारी शाहजहांपुर त्रिभुवन ने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत गांधी फैज-ए-आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहाँपुर में प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद स्ट्रांग रूम को मेयर एवं सभासद प्रत्याशियों के समक्ष खोला गया। प्रथम रेंडमाइजेशन में मेयर और वार्ड वार मशीनों का आवंटन हो चुका है जिसको 2 दिन में अलग कर लिया जाएगा।
इसके बाद कमिश्निंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्री रेंडमाइजेशन के दौरान कुल 715 मशीनें चिन्हित हुई थी जिसमें से 325 बूथ के अनुसार 325 मशीनें मेयर पद तथा 325 मशीनें वार्ड पद के लिए आवंटित हुई, शेष 65 मशीनें रिजर्व में है।
इसके साथ ही प्रत्याशियों को कहां कमिश्निंग की जाएगी, मतदान उपरांत कहां मशीन रखी जाएंगे, कहां सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपनी मशीनें रखेंगे, सभी स्थलों को दिखाया गया। अपर जिलाधिकारी ने यह भी बताया कमिश्निंग के दौरान ECIL के इंजीनियर को आना होता है, जिनके समक्ष कमिश्निंग की जाती है वह भी आ चुके हैं।







Visit Today : 896