लखनऊ। आज लखनऊ में भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय पर हम सबके जनप्रिय लोकप्रिय नेता मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी के कुशल प्रयास से राष्ट्र प्रेम से अभिसिंचित, राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी तथा देश के यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर इटावा से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद श्री प्रेम दास कठेरिया जी, जिला पंचायत सदस्य इटावा श्री सचिन यादव जी, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा इटावा विधानसभा भरथना श्री कमलेश कठेरिया जी, पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह जी के नाती श्री विवेक भदोरिया जी ने मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री बृजेश पाठक जी के नेतृत्व में तथा मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर जी, मा0 राज्यसभा सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने ज्वाइन हुए नेतागणों का भारतीय जनता पार्टी में जोरदार स्वागत किया।







Visit Today : 833