यूपी के शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 की रात उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ अशफाकनगर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक शहवाजनगर की ओर से गदियाना की तरफ अवैध असलहा लेकर आ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निर्माणाधीन हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर युवक के पास से 12 बोर का एक नाजायज तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब पुत्र बली हुसैन, निवासी कटिया टोला, थाना सदर बाजार बताया। आरोपी तमंचा व कारतूस का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पुलिस ने बरामदगी को सील कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फोटो काल्पनिक







Visit Today : 80