भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के पावन अवसर पर आज पुवायां स्थित अंबेडकर नगर के ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क’ परिसर में संदेश भारतीय समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में हम सबके जनप्रिय लोकप्रिय नेता मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बाबा साहब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पुवायां शकुंतला देवी जी, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता जी, चेयरमैन संजय गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल जी, मंजू आनंद जी, नौशाद खान जी, महेश शर्मा जी, सुरेश वर्मा जी, विजेंदर प्रजापति जी, जय प्रकाश पांडे जी, विकास शुक्ला जी, राजेश शुक्ला जी, गौरव त्रिवेदी जी आदि सम्मानितजन उपस्थित रहे।

बाबा साहब का जीवन और उनके विचार करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणापुंज हैं। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बाबा साहब के ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर संकल्पित है।