आईकेएमजी संस्था ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में किया सहयोग
अंतराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप के नेतृत्व में 26 अप्रैल को आईकेएमजी संस्था द्वारा एक जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु सराहनीय पहल की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर विवाह के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रियां एकत्रित कर कन्या को प्रदान कीं।
इस अवसर पर कूलर, कुर्सियां, बेड, मिक्सी, बॉक्स, बर्तन, क्रॉकरी, गहने, साड़ियां, सलवार-सूट, ओढ़ने-बिछाने की चादरें, कंबल, श्रृंगार का सामान, जूसर, डिनर सेट सहित कुछ नगद राशि भी भेंट की गई।
संस्था की अध्यक्ष पूनम टंडन जी ने अपने निवास स्थान पर कन्या एवं उसके परिजनों को आमंत्रित कर सभी सामान उन्हें सौंपा। परिवार के सदस्य यह सहयोग देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। कन्या की सहायता हेतु सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
इस दौरान यह संदेश भी दिया गया कि कन्यादान एवं विवाह में किया गया सहयोग जीवन में विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष बीना मेहरोत्रा, सेक्रेटरी पूनम कपूर, मीडिया प्रभारी रिद्धि बहल, लीपिका मेहरोत्रा, आशा सहगल, एम्बेसडर रजनी सेठ, सुनीता सिंह, राखी, शांति, डिंपल, रोली, रेनू कपूर, करिश्मा, श्रृंगारिका एवं सोनाली टंडन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से कन्या को उपहार भेंट किए।
अंत में अध्यक्ष पूनम टंडन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस तरह के सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।






Visit Today : 476