जनपद शाहजहाँपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना पुवायां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था समेत हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया और सुधार के निर्देश दिए गए।
कार्यालय अभिलेखों की जांच में अपराध रजिस्टर, जीडी, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 अपराधियों की सूची और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने साफ कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए।
महिला हेल्प डेस्क पर विशेष फोकस करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और गोपनीय निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिला आरक्षियों को महिला अपराधों से जुड़े मामलों में सही प्रक्रिया अपनाने और पीड़ितों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने की सीख दी गई।
सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया। डाटा अपडेट, शस्त्रों की देखरेख और बंदियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।






Visit Today : 1330