यूपी के‌ शाहजहांपुर,पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा, “पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है। यह जीत तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ है। बंगाल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, आज उनकी शहादत सार्थक हुई है। डबल इंजन की सरकार अब इन राज्यों को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हर गरीब, किसान, महिला और युवा के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा का लक्ष्य है।महानगर जिला अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा, “यह ऐतिहासिक जीत संगठन की शक्ति और बूथ स्तर के कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि उसे सिर्फ विकास चाहिए, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं। असम और पांडिचेरी में दूसरी बार कमल खिला है।यह प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल की स्वीकार्यता है। शाहजहांपुर का हर कार्यकर्ता आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।महानगर जिला महामंत्री अंशुल सिंह चौहान ने कहा, तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। जनता ने भ्रम फैलाने वालों को नकार दिया है। यह जीत 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। हमें अभी से बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर काम करना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक हमें और सक्रिय होना पड़ेगा। आज का जश्न हमें और बड़ी जिम्मेदारी देता है।”इस दौरान जिला महामंत्री भगवान दिन कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष वैभव खन्ना, महानगर जिला महामंत्री श्याम बाबू दीक्षित, नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला. पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि जिला मंत्री प्रशांत सक्सेना ,संजीव राठौड़ नितेश सिंह सत्यम शर्मा,अजीत सिंह चौहान ,आयुष शंकर ,रॉबिन तिवारी
समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।