‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह‘‘ के दृष्टिगत राजकीय बाल गृह बालक एवं शिशु गृह के बालकों को शहीदो की नगरी शाहजहाँपुर के काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीदो के बलिदान एवं भूमिका के विषय में जागरूक किये जाने के उद्देश्य से छावनी परिषद कैंट स्थित शहीद संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान निराश्रित उपेक्षित व वंचित बालको के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। संग्रहालय गैलरी में 1857 से लेकर 1947 तक के इतिहास का सिलसिलेवार सम्पूर्ण जानकारी एवं संग्रहालय में स्थापित स्मृतियों के बारे में बताया गया। शहीदो की नगरी शाहजहाँपुर के शहीदो के बलिदान और संघर्ष को जानकर बालक गौरवान्वित, रोमांचित व आनन्दित हुए। DM Shahjahanpur





Visit Today : 26