लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में पूरे प्रदेश की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से चले अल्प संख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी रूबी खान,राष्ट्रीय संयोजक/प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश महमूद खान, राष्ट्रीय संयोजक/प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश शिबली मंजूर का अल्प संख्यक कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी प्रदेश महासचिव फरीद अली खान के संयुक्त नेतृत्व में नगरिया मोड से स्टेशन रोड स्थित अल्प संख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफ़ाक उल्ला खां के होटल पैराडाइज तक जगह जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जगह जगह स्वागत किया।
इस मौके पर रूबी खान ने कहा अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाते रहने के लिए कांग्रेस पार्टी एक सशक्त संगठन का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जल्द ही अल्प संख्यक कांग्रेस का पुर्नगठन कर लिया जाएगा ।
जिसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस को पूरे प्रदेश में संगठन निर्माण के लिए प्रभारी बनाया गया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे प्रोफेसर डॉक्टर जाने आलम दानिश सिद्दीकी तसदिक अंसारी मुशर्रफ उल्ला खान सलीम इदरीसी कलीम खान डॉक्टर फरीद जाहिद अंसारी फैजान खान अकबर अली अशरफ खान अजीम अंसारी फरमान खान परवेज अहमद अनुभव कटारिया अर्चना वाल्मिक और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे






Visit Today : 816