शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप ने हनुमत धाम पर अनूठा आयोजन किया। शहर भर से आए लोगों ने एक साथ शंख बजा कर नवसंवत्सर का स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली से आए भगवा बैंड पर नृत्य कर किया। इस अवसर पर देर तक शंखनाद करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय शंखवादक को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद समाजसेवी चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने कहा कि सनातनी नव वर्ष के आगमन पर आयोजित इस तरह के अलौकिक एवं अद्भुत कार्यक्रम ने दर्शा दिया है कि नववर्ष का स्वागत हम सब किस तरह करें। ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विलुप्त होती शंखनाद की परंपरा को परंपरागत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। श्री खन्ना ने ग्रुप के पदाधिकारियों में शालिनी अग्रवाल ,सारिका अग्रवाल, रिद्धि बहल, अग्रिम गुप्ता, बंदिता गुप्ता, हेमा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पार्षद दिवाकर मिश्रा एवं सभी शंखनाद करने वाले सहभागियों को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी संजय अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, कौशलेंद्र मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, विनायक अग्रवाल, आरती गुप्ता, मधु मिश्रा, संध्या गुप्ता, पुनीत मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, रमन गुप्ता, नीलम गुप्ता अग्रवाल, शील अग्रवाल रेनू गुप्ता, नीलम गुप्ता, नीति सक्सेना, ममता सिंह, ममता श्रीवास्तव, नलिनी ओमर, काजल यादव उपस्थित रहीं। ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी एवं ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद मिश्रा ने किया।








Visit Today : 793