आज दिनाँक 17 अप्रैल 2025 को माननीय योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहांपुर व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री पंकज पंत के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय के द्वारा डग्गामार वाहनो के विरुद्ध अभियान में 01 बस को सीजकर पुलिस लाईन में खड़ा किया गया तथा बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान में 158 बाइकों का चालान किया गया जिसमें कनौजिया तिराहा पर स्कूल के पास चेकिंग करते हुए नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते हुए 02 बाइकों के चालान भी शामिल है।प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जनपद में चल रहे अपंजीकृत, डग्गामार वाहनों एवं अवैध ई रिक्शों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान 30 अप्रैल 2025 तक चलता रहेगा। बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन व नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई रिक्शों को शत-प्रतिशत सीज कर उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा। 08 अप्रैल 2025 से 15 दिवस का अभियान बिना हेल्मेट बाईक चलाने वालों के लिए चलाया जा रहा है, उन्होंने आमजनमानस से सड़क दुर्घटनाओं में अपनो की सुरक्षा हेतु इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। अपितु डग्गामार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है हरदोई बाईपास से बरेली सीतापुर हरदोई के लिएजातीहै गाडियां वहां नहीं हो रही चेकिंग यातायात रुपए देकर सक्रिय है तथा केरूगंज मंडी से भी वहां हरदोई शाहाबाद के लिए जाते हैं जिन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है प्रशासन क्या मौन है






Visit Today : 816