शाहजहांपुर। तेज रफ्तार बाइक चलाने पर दो युवकों की जान चली गई। सदर बाजार थाना क्षेत्र की सुभाष नगर कालोनी में स्मार्ट रोड पर हादसा हो गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। सुभाष नगर में स्मार्ट रोड़ पर तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक टकराने से दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है बाइक सवार युवक काफी तेज़ गति से बाइक चला रहा था जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार युवक भी डिवाइडर से टकरा गए जिससे कांट क्षेत्र के मड़ैया गांव के अनिल वर्मा व सूरज वर्मा की मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

उत्तर प्रदेश का दिन आज़ अच्छा नहीं रहा आज़ का दिन एक्सीडेंट के नाम रहा है, क्योंकि आज़ एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बहुत ज्यादा रही।