जनपद शाहजहाँपुर* , दिनांक- 15.05.2025*
“उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महानिदेशक श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा महोदया द्वारा रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण की तैयारियों का किया व्यापक निरीक्षण”*
उत्तर प्रदेश पुलिस, प्रशिक्षण महानिदेशक, श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा महोदया द्वारा जनपद शाहजहाँपुर में स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आर.टी.सी.) का गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 60,244 आरक्षी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा करना और भविष्य के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाना है।
*निरीक्षण के मुख्य बिंदु:*
• *आवासीय सुविधाओं का जायजा:* बैरक, मेस, और अन्य आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया ताकि प्रशिक्षुओं को अनुकूल वातावरण मिल सके।
• *प्रशिक्षण गतिविधियाँ:* प्रशिक्षण महानिदेशक महोदया द्वारा आईटीआई एवं पीटीआई प्रशिक्षकों के साथ बैठक की गयी, जिसमें प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और नई तकनीकों को अपनाने पर चर्चा हुई।
• *साइबर अपराध और तकनीकी प्रशिक्षण:* आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकता को देखते हुए, साइबर अपराध नियंत्रण और तकनीकी दक्षताओं को शामिल करने पर बल दिया गया।
• *शारीरिक प्रशिक्षण:* प्रशिक्षुओं के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
• *मुख्य आरक्षी प्रशिक्षुओं से संवाद:* 11वें बैच के मुख्य प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उनके अनुभवों और चुनौतियों को समझने का प्रयास किया गया।
• *नई भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण:* आगामी भर्ती प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय समेत अन्य अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देश जारी किए गए, जिससे प्रशिक्षु आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से सक्षम बन सकें।