यूपी के शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के हाफ़िज़ ऐजाज़ अहमद शाहीन अंसारी को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति का सदस्य नामित किए जाने पर सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज खान एडवोकेट ने लखनऊ जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शाहनवाज खान ने बताया कि इस दौरान उन्होंने राज्य समिति के नामित सदस्य दानिश आज़ाद अंसारी व शाहीन अंसारी को पुष्प गुच्छ भेंटकर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ आशु खान भी मौजूद है।





Visit Today : 867