शाहजहांपुर 4 जून। सहयोग संस्था शाहजहांपुर के कार्यालय पर एक छोटी मीटिंग में संस्था के अध्यक्ष, महासचिव व संरक्षक एड. शाहनवाज खान व अनिल गुप्ता प्रधान के द्वारा निर्णय लेते हुए संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी को मीडिया प्रभारी के पद का अतिरिक्त दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक ने कहा कि डॉ. मनीषी अपने कार्यों के प्रति काफी सजक रहते है और हर कार्य को पूरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से करते है।
संस्था अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. पुनीत के कार्यों को देखते हुए ही उन को संस्था में मीडिया के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व देने का निर्णय लिया गया है।
महासचिव ने कहा कि डॉ. मनीषी कई तरह के कार्यों में दक्ष है चाहे वो खेल का मैदान हो या शिक्षा का क्षेत्र मनीषी जी की लेखनी के द्वारा हर तरफ अपना लोहा मनवा रहे है।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष शिवम वर्मा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष स्तुति गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे व निहाल के साथ समस्त पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।







Visit Today : 154