शाहजहाँपुर, 21 जून। थाना रोजा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को यह सफलता मिली। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम चकभिटारा निवासी आनंद ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम दिउरिया के पास से मोईन पुत्र बिन्दे हसन, आशीष उर्फ मिथुन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दिउरिया थाना रोजा तथा रिजवान पुत्र साबिर निवासी नई बस्ती थाना रामचन्द्र मिशन को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल तथा थाना रोजा पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।शाहजहाँपुर पुलिस