शाहजहांपुर। शहीद पार्क में महिलाओं और बच्चों के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करना एक युवक को भारी पड़ गया। सदर बाजार थाने की मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, युवक पार्क के गेट के पास आने-जाने वाली महिलाओं और अन्य लोगों के सामने अश्लील हरकतें कर रहा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि वह नहीं माना।पुलिस के अनुसार, ब्रीथ एनालाइजर जांच में युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान 29 वर्षीय साजिद पुत्र बादल, निवासी तारीन टिकली, मल्हार टॉकीज के पास, सदर बाजार के रूप में हुई है।
मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।