शाहजहांपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चार वारंटी अभियुक्तों को उनके मस्कनों से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि वाद संख्या 5134/10 एवं मुकदमा अपराध संख्या 640/03, धारा 379/411/427 भादवि से संबंधित मामले में सिविल जज (जू.डी.), तिलहर न्यायालय द्वारा 29 सितंबर 2026 की नियत तिथि के लिए वारंट जारी किए गए थे। इसी के अनुपालन में 28 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रंजीत कुमार निवासी निगोही हाल ग्राम बंधा, नेत्रपाल निवासी मूला गौटिया, ओमप्रकाश निवासी ग्राम बंधा तथा नन्ही पत्नी रामविलास निवासी ग्राम बंधा को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौरव शर्मा सहित थाना तिलहर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।