शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला समेत 12 बकरियों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4:20 बजे रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर हुआ। महिला की पहचान ग्राम फिरोजपुर निवासी के रूप में बताई जा रही है।
बताया गया कि महिला बकरियों को लेकर रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद महिला के परिवार में कोहराम मच गया।





Visit Today : 1828