शाहजहांपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ला मघईटोला से बरेली-लखनऊ हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर कान्हा गौशाला के पास बने ट्यूबवेल के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रहीश अहमद उर्फ गुड्डू चौबा, निवासी मोहल्ला हयातपुरा थाना कोतवाली, शाहजहांपुर, उम्र करीब 40 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार का लाइसेंस अभियुक्त द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मामले में थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 338/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






Visit Today : 1393