शाहजहाँपुर। जनपद में अफीम डोडा की अवैध खेती को रोकने एवं नशीले ड्रग्स के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने तथा ड्रग्स के नशे से होने वाले नुकसान के प्रति आम-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेकट्रेट सभागार में आहूत की गई । इस अवसर पर जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकन हेतु अभिसूचना सूचनाओं का आदान प्रदान किये जाने से सम्बनिधत उल्लेखित बिन्दुओं पर गहनता से चर्चा करते हुए व्यापक रणनीति तैयार की गई. अफीम एवं पोस्ते की अबैध खेती पर की जा रही निगरानी पर गहनता से समीक्षा की गयी एवं मादक पदार्थो से होने वाले नुकसान पर व्यापक जागरूकता व प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी कड़ी में मादक पदार्थो की पहचान करने सम्बन्धित आवश्यक उपकराणों की आवश्यकता पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में वर्ष 2020 के अन्त में विभिन्न मादक पदार्थों के 10 केस एवं माह जुलाई 2021 में 18 केस तथा माह अगस्त,2021 में 21 केस पकडे़ जाने पर एक विशेष उपलब्धि हासिल की हुई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।





Visit Today : 1015