शाहजहांपुर । आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर इस कार्यालय राजीव भवन पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस घोषणा पर कटाक्ष किए जिसमें उन्होंने तीनों काले कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है श्री गुप्ता ने कहा कि लगभग धीरे-धीरे 1 साल होने जा रहा है किसान आंदोलन को और प्रधानमंत्री ने अब यह घोषणा टीवी पर की है जबकि 700 से अधिक किसान इस आंदोलन में शहीद हो गए जाने कितने ही मां बहन बेटियां विधवा हो गई तब सरकार की नींद खुली।श्री गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान यूनियन के नेताओं और समस्त विपक्ष को बधाई देते हुए उनकी इस लड़ाई की सराहना की है, उन्होंने आगे कहा कि लखीमपुर कांड को किसान ही नहीं पूरा देश नहीं बन सकता जिस प्रकार से किसानों को गाड़ियों से रौंदा गया प्रधानमंत्री तो लगातार 7 साल से सिर्फ घोषणा ही कर रहे हैं क्या उनकी इस घोषणा पर भरोसा किया जा सकता है संसद के शीतकालीन सत्र में इस बिल को वापस लेना होगा कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों महिलाओं युवाओं के साथ खड़ी है, बेरहम मोदी सरकार ने सैकड़ों किसानों की जान ले ली लेकिन अपनी हठधर्मिता से नहीं मानी आने वाला समय मोदी सरकार को सब याद दिला देगा उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि किसान का है आवाम का है सवाल लोगों की जान का है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशफाक उल्ला खान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन सिंह कृष्ण विनोद मिश्रा निरंजन गर्ग अजय पांडे गौरव त्रिपाठी फुरकान अहमद कुरेशी अदीब अहमद सिद्दीकी,शान मोहम्मद, कयूम खान,शाहिना खान,संजय सक्सेना,इरफान खान,साहिल खान,प्रत्युष मिश्रा,इरफान सहित तमाम लोगों मौजूद रहे।







Visit Today : 617