शाहजहांपुर l इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाहजहाँपुर द्वारा 75वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष मे, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर तिरंगा योजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाहजहाँपुर के अध्यक्ष डा0 पी0के0 अग्रवाल सहित, डा0 आनंद अग्रवाल, डा0 योगी कपूर, डा0 परविन्दर सिंह, डा0 संजीव कन्नौजिया एवं डा0 विजेन्द्र सक्सेना ने 20,000 तिरंगे देकर इस मुहिम को सफल बनाने हेतु जिला अधिकारी महोदय श्री उमेश प्रताप सिंह को रू0 2,85,000/- का चेक सौंपा। हर एक देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना और राष्ट्राभिमान पैदा हो इसके लिए केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव साल में पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. ये अभियान 11 से 17 अगस्त तक पूरे देश में चलेगा. आगामी 15 अगस्त को देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा जिसको देखते हुए भारत सरकार ने ये फैसला लिया है.







Visit Today : 422