*आज दिनांक 22.12.2025 पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना सदर बाजार एवं थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।*
गश्त के दौरान नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क, सक्रिय एवं जनमैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरन्तर गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा आमजन से शान्ति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।








Visit Today : 49