यूपी के शाहजहांपुर। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे (बड़ा दिन) के महान पर्व के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खां ने गोविंदगंज स्थित चर्च पहुंचकर चर्च के फादर श्री अमित लाल व वहां मौजूद सभी लोगों से मुलाकात की और क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तनवीर खां ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सभी धर्मों के बीच सौहार्द को मजबूत करते हैं। इस मौके पर सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, पूर्व सभासद अनिल दास, विजय प्रताप, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, सौमित्र यादव, गुफरान खान, सिद्दीक खान, असलम खान, सचिन भोजवाल, यश मौर्य, उजैर खान, श्लोक मौर्य, आरिफ खान सहित अन्य सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।