यूपी के शाहजहांपुर। जनपद में आयुध वस्त्र निर्माणी (ओसीएफ) शाहजहांपुर द्वारा आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 30वीं बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मेरा युवा भारत, शाहजहांपुर कार्यालय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन में किए गए श्रेष्ठ कार्य निष्पादन को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय राजभाषा कार्यालय गाजियाबाद से पधारे विशिष्ट अतिथि श्री अजय कुमार चौधरी तथा आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहांपुर के मुख्य महाप्रबंधक एवं नराकास अध्यक्ष श्री अमित सिंह (आईओएफएस) ने जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत, शाहजहांपुर मयंक भदौरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने कार्यालय द्वारा हिंदी के प्रयोग-प्रसार और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर नराकास से जुड़े विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








Visit Today : 490