शाहजहांपुर । सैयद दादा मियां रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स शुरू
आपको बता दें कि महानगर शाहजहांपुर के मोहल्ला
महमंद हद्दफ स्थित बेरी वाले कब्रिस्तान में हजरत सैयद दादा मियां का तीन दिवसीय सालाना उर्स बेहद अकीदत और सम्मान के साथ शुरू हो गया। उर्स का आगाज मिलाद शरीफ से हुआ, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर फातिहा पढ़ी और दुआएं मांगीं। पूरे परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज फ़राज़ ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से की। इसके बाद मौलाना अनीस और मौलाना तौकीर ने नात-ए-पाक पेश कर महफिल को इश्क-ए-रसूल की खुशबू से महका दिया। नात सुनकर मौजूद लोग भाव-विभोर हो उठे। मौलाना मेराज ने अपने बयान में हजरत सैयद दादा मियां की जिंदगी, उनके किरदार और इंसानियत व भाईचारे के पैगाम पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि औलिया-ए-किराम की तालीमात समाज में मोहब्बत, अमन और एकता का संदेश देती हैं।पूरे कार्यक्रम की निज़ामत मौलाना गुलज़ार अहमद ने शानदार अंदाज में की। उर्स के पहले दिन ही बड़ी संख्या में जायरीन ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआ की।
इस मौके पर कमेटी मेंबर गुड्डे खां, दानिश खां, नेहाल खां, फूल मियां, शाहनवाज खां, रहमान खां सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। कमेटी की ओर से उर्स के सफल आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।








Visit Today : 473