जनपद शाहजहांपुर मोहल्ला टिकली स्थित लीड कान्वेंट स्कूल में कक्षा प्री-नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या तराना जमाल एवं निदेशक मोहम्मद जमाल ने मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज मिश्रा, एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बाथम को बैच लगाकर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कक्षा प्री नर्सरी से आठवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, कला, संगीत और अनुशासन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। लीड शाइनिंग स्टार का अवार्ड माहिरा खान,ईशान गुप्ता,माहिरा खान,रूमैसा, अबूजर, नील मिश्रा, आयांश स्वरित, अथर्व यादव, शौर्य सक्सेना, मोहम्मद यायाह, अनिकेत सिंह, अजीरा फातिमा, मूगीज, आद्या, सृष्टि, सुमेरा, बरिशा, श्रेष्ठ,आयशा, मानसी, अजान, जोहा ताज, एंजेल सक्सेना, नवाज अहमद खान, हुरिया, इनाया फातिमा, जोहा ताहिर, जोया फातिमा,एवं शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए शिक्षिका श्रीति सिंह, फराह खान, आस्था मिश्रा, लोचन मिश्रा, नीतू सक्सेना एवं बेस्ट टीचर की ट्रॉफी से फराह खान एवं चांदनी अनवर को सम्मानित किया गया। क्लास ऑफ़ द ईयर के लिए कक्षा नर्सरी की शिक्षिका राहत जहां और नाजिया जबी एवं कक्षा के जी की शिक्षिका रूपा सिंह, अपर्णा, ऋतु सक्सेना को सम्मानित किया गया एवं बेस्ट सपोर्टिंग टीचर ऑफ़ द ईयर की ट्रॉफी से तरन्नुम अजमी, प्राची सक्सेना, निदा अंसारी, वर्णिका, सबा, अंजलि अग्निहोत्री, रीमा सक्सेना, वारिशा इजाज, शाहवर चांदनी, शबेनूर, शाइस्ता, शिवानी, सायमा, शोएबा परवेज, इकरा, नाजरीन को सम्मानित किया। ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ग्रीन हाउस, डिस्प्ले बोर्ड ट्रॉफी रेड हाउस, स्पोर्ट की ट्रॉफी ब्लू हाउस एवं पूरे साल बेस्ट परफॉर्मेंस की ट्रॉफी येलो हाउस को दी गई।विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत पेश कर वाहवाही बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी के समक्ष विद्यालय की शैक्षणिक, खेल और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में वर्षभर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका तरन्नुम अजमी ने किया। अंत में स्कूल के निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।








Visit Today : 674