डीएम बोले दो महीने में दिखेगा बदलाव शाहजहांपुर, 12 मई। शहर में बढ़ते अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और पार्किंग व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में व्यापार मंडल, पार्षदों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।डीएम ने कहा कि शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता के साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। ग्रिल के आगे सामान रखने वाले दुकानदारों पर ₹1500 जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं तय मार्ग से हटकर चलने वाले रिक्शों पर भी कार्रवाई होगी।उन्होंने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से 109 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बरसात से पहले सड़कें दुरुस्त कर ली जाएंगी और दिवाली तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, वैकल्पिक पार्किंग, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर सुझाव लिए गए। डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से अगले दो महीनों में शहर में बड़ा बदलाव दिखाई देगा।बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र समेत कई अधिकारी और व्यापारी संगठन मौजूद रहे।






Visit Today : 998