शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच दो बच्चों की मां अपने प्रेम संबंध को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला थाना रोज़ा क्षेत्र के बरतारा गांव का बताया जा रहा है, जहां घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिवार और ग्रामीणों द्वारा समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो महिला अचानक गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रोज़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। करीब कई घंटे की मशक्कत के after महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला से पूछताछ की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।







Visit Today : 993