यूपी के शाहजहांपुर। जिले में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, पीटीओ आर.पी. गौतम और यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के दौरान करीब 25 बसों की चेकिंग की गई, जिसमें दो बसों के चालान किए गए, जबकि दो बसों को बंद करा दिया गया। बंद कराई गई बसों के यात्रियों को रोडवेज बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।
इसके अतिरिक्त दो डंपर और चार ऑटो को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। साथ ही 12 अन्य वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वाहनों का संचालन नियमों के अनुरूप करें, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







Visit Today : 863