यूपी के शाहजहांपुर में सहयोग संस्था ब रानी लक्ष्मी बाई विंग की अध्यक्ष के द्वारा हुआ भंडारे का आयोजन :: समाज सेवा से बड़ा कोई भी दूसरा कार्य नहीं धीरू खन्ना :: जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था सहयोग की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता के द्वारा चित्रा टाकीज के पास मेन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें सभी राहगीरों को पूरी /सब्जी /हलुआ के साथ-साथ शर्बत का भी वितरण किया गया । संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता व महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि इस गर्म मौसम में राहगीरों को ठंडे और मीठे शर्बत से गला तर कराते हुए राहत दी जा सकती है, जिसको हमारी संस्था बखूबी निभा रही है । कार्यक्रम में पूरी श्रद्धा से सेवा करते हुए संस्था की डायरेक्टर शालू यादव बोली कि नर सेवा ही नारायण सेवा है , और अन्न दान एक बड़ा दान है, जो कि सभी को अवश्य ही करना चाहिए । कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के भतीजे धीरू खन्ना ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई दूसरा और कोई नहीं है, और यह कार्य सहयोग संस्था बहुत ही अच्छे से कर रही है , संस्था की पूरे महानगर में चर्चा है । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट ब अनिल गुप्ता प्रधान ने बताया कि अब हमारा शर्बत वितरण का अगला कार्यक्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर गर्रा पुल के पास संपन्न होगा । कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई बिंग की संस्थापक डॉक्टर नमिता सिंह , डाक्टर अमित सिंह , विम्मी जी,सहयोग संस्था के पदाधिकारी महेंद्र दुबे , अनुराग अग्रवाल,रजनी गुप्ता, ममता यादव, सुमन गुप्ता ,संगीता गुप्ता , विकास सक्सेना ,शिवम वर्मा, डॉक्टर पुनीत मनीषी , अंकुश गुप्ता ,नवनीत गुप्ता , राजा, सरदार अमरदीप खालसा , राम जी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ,अतुल गुप्ता , एडवोकेट शफीकुद्दीन अंसारी , एडवोकेट जितेंद्र सिंह , सोमेश यादव , नेहाल ब अर्पित बॉथम , जितेंद्र तिवारी , राजन चोपड़ा, जितेंद्र गुप्ता एडवोकेट,संजय गुप्ता , एडवोकेट दीप गुप्ता, अंकुर कटियार आदि सभी उपस्थित रहे ।।







Visit Today : 863