यूपी के‌ शाहजहांपुर के ककरा निवासी नईम की 11 वर्षीय बेटी स्वालिहा की आवारा कुत्तों के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। गंभीर हालत में परिजन उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन मासूम जिंदगी हार गई।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एक मासूम की मौत ने फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नगर प्रशासन और संबंधित विभाग कब जागेंगे?
क्या लोगों की जान यूं ही आवारा जानवरों के आतंक के बीच जाती रहेगी?