यूपी के‌ शाहजहांपुर की चर्चित समाज सेवी संस्था सहयोग के द्वारा महानगर के बीचो-बीच घंटाघर के पास शर्बत वितरण का कैंप लगाया गया, जिसका शुभारंभ वार्ड नंबर 27 के पार्षद मोहम्मद रजी ने फीता काटकर किया , और कहा कि वाकई में इस संस्था के सभी काम काबिले तारीफ है । कार्यक्रम में उपस्थिति संस्था की डायरेक्टर नुजहत अंजुम , तराना जमाल, सैय्यद अनवर ब रजनी गुप्ता ने बताया कि इस गर्म मौसम में सभी राहगीरों को शर्बत पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है, जो भी व्यक्ति ऐसे गर्म मौसम में ठंडे शर्बत से अपना गला तर करता है, तो उसके मुंह से दुआएं ही निकलती है । संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता व महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने कहा कि संस्था के द्वारा जो भी जनहित के कार्य हैं, वह अवश्य ही होते रहेंगे , जहां पर भी सहयोग की जरूरत होगी वहां पर संस्था पहुंचने का कार्य करेगी । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट व अनिल गुप्ता प्रधान ने कहा कि पूरे जनपद का जो भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव व बिना किसी लालच के समाज सेवा करना चाहता है , तो हमारी संस्था से जुड़ सकता है , सहयोग संस्था में सभी धर्मों के लोग जुड़े हुए हैं , जो बिना किसी भेदभाव के जन सेवा का कार्य कर रहे है । कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी विकास सक्सेना , सफीकुद्दीन अंसारी , उमेश गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता ,ममता यादव , अमर दीप खालसा ,शिवम वर्मा, अतुल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डॉक्टर पुनीत मनीषी, ब राजीव गुप्ता (कटिया टोला) ,राम जी गुप्ता , आशू खा, मोहम्मद नाजिम , तस्लीम ,सुधीर, निहाल, शबाब आदि सभी उपस्थित रहे ।।