खुटार के गांव झदिया दियुरिया में रहने वाले मोहन सिंह का 0गांव के किनारे झाला है। जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर दो कुत्ते भी पले हैं। शुक्रवार सुबह तडके एक कुत्ता फार्म हाउस के बाहर भोंक रहा था। तभी उन्होने उठकर देखा, तो उनकी नजर फार्म हाउस के बाहर खड़े तेंदुआ पर गई। उन्होंने जब तक शोर मचाया। तब तक तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे पकड़कर पड़ोस के गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसका शिकार कर डाला। मोहन सिंह ने सुबह मामले की जानकारी वन विभाग को दी। खबर लगते ही वन दरोगा संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही गन्ने के अंदर जाकर देखा। जहां कुत्ते का हधखाया शव पड़ा था और उसके आसपास तेंदुआ के पैरों के निशान बने थे। खेत में तेंदुआ के पैरों के निशान मिलने और कुत्ते का शव बरामद होने के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करने के साथ ही खेतों की ओर शाम और सुबह तड़के समूह बनाकर जाने की अपील की है।






Visit Today : 1107