शाहजहांपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में जुटी है। इसी क्रम में लंबे समय से भंग चल रही अल्पसंख्यक कांग्रेस का भी पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी ने सईद अंसारी को दोबारा अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें प्रदेश मुख्यालय लखनऊ भी बुलाया गया है। सईद अंसारी के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस को और अधिक सक्रिय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।