शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने निवाजपुर के पास रेलवे के खाली मैदान में पाकड़ के पेड़ के नीचे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ते ताश और कुल 10,650 रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे दारा सिंह निवासी रोशनगंज, फैजान निवासी अहमदपुर टिक्कल, नफासत उल्ला खां निवासी ख्वाजा फिरोज, मुफीस और कमालुद्दीन निवासी अहमदपुर टिक्कल को गिरफ्तार किया। बरामद रकम में 7,950 रुपये जुआ फड़ से और 2,700 रुपये जामा तलाशी के शामिल हैं।इस संबंध में थाना रोजा में मुकदमा अपराध संख्या 423/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक दारा सिंह और नफासत उल्ला खां के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल विशाल अष्टवाल, कपिल कुमार, मनीष शर्मा और उमेश कुमार